राशिफल (Aaj Ka Rashifal)

इन 3 राशियों पर मेहरबान हैं सूर्य देव, बरसाएंगे धन-समृद्धि और शोहरत

Horoscope Today 10 September 2023 : रविवार को कन्या राशि के लोग मल्टी टास्किंग करने की क्षमता विकसित करें और कई कार्य एक साथ करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी तरह की गलती न होने पाए, वहीं मीन राशि के व्यापारी अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें, ग्राहक भी अच्छी क्वालिटी का माल ही पसंद करते हैं.

मेष – मेष राशि (Horoscope Today) के लोगों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करते हुए ऑफिस के लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए. व्यापार में यदि किसी तरह का सरकारी इंटरफेरेंस है तो संबंधित दस्तावेजों को सही तरीके से संभाल कर रखें. युवा वर्ग अगर सुंदरता में और अधिक निखार लाना चाहते हैं, तो आपको किसी विशेषज्ञ से ब्यूटी ट्रीटमेंट लेना चाहिए. अपने मन के भावों को संभालकर रखना और कलह को बढ़ने न देना पारिवारिक समझदारी का प्रमुख सिद्धांत होना चाहिए, ऐसा करने से परिवार में शांति बनी रहेगी. यदि आप लिवर के रोग से पीड़ित हैं, तो आज के दिन आपको सेहत के लिहाज से सतर्क रहना चाहिए.

वृष – इस राशि (Aaj ka Rashifal) के लोग अपने कार्यस्थल पर आज अलर्ट हो कर कार्य करें, गलतियां होने पर आपके बॉस आपको टोक सकते हैं. दवा का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है. युवाओं को आज अकेलापन महसूस हो सकता है. भाई के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, ऐसे में उनकी सेवा तो करें ही साथ ही उन्हें भी अलर्ट रहने की सलाह दें. सेहत ठीक रखने और शरीर की जरूरतों के मुताबिक विटामिन और मिनरल्स के इनटेक के लिए आपको विभिन्न फलों के रस का सेवन करना चाहिए.

मिथुन – मिथुन राशि (Horoscope Today) के लोगों को आज अपने सहकर्मियों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा करनी पड़ सकती है, जिसका मुकाबला आपको मेहनत और साहस के साथ करना होगा. लोहा बेचने वाले व्यापारियों को नए सौदों को लेकर सतर्क और तैयार रहना चाहिए. युवाओं को अपने मित्रों के साथ मिलकर अपनी भावनाओं को बांटने में कोई हर्ज नहीं है. विपरीत परिस्थितियों में आपके मित्र और पड़ोसी ही सहायक साबित होंगे इसलिए उनके साथ अच्छे संबंध बना कर रखिए और कभी-कभी उनसे मिलते भी रहिए. रोज वर्कआउट करें इससे खून की संरचना तो सुधरती है साथ ही टॉक्सिसिटी पर भी कंट्रोल होता है.

कर्क – कर्क राशि (Aaj ka Rashifal) के लोगों को ऑफिस के नियमों का पालन करना चाहिए, यदि कोई कार्य सामूहिक रूप से होना है तो उसके लिए भी सक्रिय रहें. व्यापारिक सफलता के लिए आज आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसकी तैयारी करके रखिए. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को मिलने वाली चुनौतियों से मुक्ति मिलेगी, उनकी चुनौतियां अब हल हो सकेंगी जिनका सामना उन्हें बीते समय से करना पड़ रहा है. अंतरिक्ष में चल रही ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको किसी मामले में कोर्ट कचहरी तक जाना पड़ सकता है. थायराइड के मरीजों को सतर्क रहना चाहिए, दवा नियमित रूप से लेने के साथ ही कुछ देर के लिए टहला भी करें.

सिंह – सिंह राशि (Horoscope Today) के लोगों के ऑफिस में आज की स्थितियां सामान्य रहेगी, आप भी सामान्य भाव में कार्य करते रहें. फैशन इंडस्ट्री से जुड़े रेडीमेड गारमेंट का कार्य  करने वाले लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे. युवा वर्ग का यदि काम में मन नहीं लग रहा है, तो वह कॉमेडी फिल्म देखकर या संगीत सुनकर मनोरंजन कर सकते हैं. किसी करीबी का उदासीन व्यवहार आपको दुखी कर सकता है, लेकिन अपने में ही दुखी होने से कोई लाभ नहीं इसलिए किसी अपने से बहुत अपेक्षा न करें. ब्लड प्रेशर के संबंधित लोगों को इस पर नजर रखना चाहिए, समय समय पर मॉनिटर करते रहें.

कन्या – कन्या राशि (Aaj ka Rashifal) के लोग मल्टी टास्किंग करने की क्षमता विकसित करें और कई कार्य एक साथ करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी तरह की गलती न होने पाए. जो लोग कपड़ों का व्यापार करते हैं, उन्हें अपने आए नए माल की प्रदर्शनी लगाना चाहिए ताकि ग्राहक उनकी ओर आकर्षित हों. युवा पीढ़ी को सुनिश्चित करना चाहिए कि वह तैश में आकर विवादित समस्याओं में न पड़ें. किसी प्रियजन को छोड़कर जाना पड़ सकता है, जिससे आपको मानसिक तौर पर परेशानी होगी. आज आप थकान और कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं, आपको ताकत वाली चीजों का सेवन करना चाहिए.

तुला – तुला राशि (Horoscope Today) के लोगों ऑफिस में अपने कार्य को ठीक से निस्तारित करने की प्लानिंग बनाने के बाद उसके एग्जीक्यूशन में जुटना चाहिए. कारोबारी अपनी आर्थिक स्थिति में बेहतरी के लिए प्रयत्नशील रहें. युवा कोई भी ऐसा कार्य न करें जो उनके आत्म-सम्मान को चोट पहुंचाने वाला हो. परिवार के सदस्यों के साथ स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करें, हेल्दी रहना बहुत जरूरी है. पथरी संबंधित समस्याओं का सामना हो, तो सतर्क रहें और इलाज अवश्य ही कराएं.

वृश्चिक – वृश्चिक राशि (Aaj ka Rashifal) के लोग अगर किसी कार्य में असफल हो रहे हैं, तो फिर उन्हें दूसरों का सहारा लेना चाहिए. आप जो भी व्यापार करते हैं, उसे गहराई से समझने की कोशिश करें. युवाओं का पूरा दिन महत्वपूर्ण काम में व्यस्त हो सकता है, कार्य जरूरी है तो समयत ज्यादा देने में भी कोई हर्ज नहीं है. पारिवारिक समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए शांति और धैर्य रखना आवश्यक है. अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने का प्रयास करें, इसके लिए संतुलित आहार और व्यायाम करने का नियम बनाएं और उसका पालन करें.

धनु – धनु राशि (Horoscope Today) लोगों के ऑफिस में आज का दिन कार्यों के लिए सामान्य ही रहेगा. कारोबारियों को अपनी दुकान में ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए नई पहल शुरू करनी होगी. युवा समय का  सही उपयोग करते हुए निर्धारित कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास करें. पारिवारिक सदस्यों की सेहत को प्राथमिकता दें, यदि कोई बीमार है तो उसे चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं. कार्य तो करना ही लेकिन नियमित रूप से विश्राम भी करें ताकि आपका शरीर एनर्जी गेन कर फिर से कार्य कर सके.

मकर – मकर राशि (Aaj ka Rashifal) के जो लोग शोध परक कार्य कर रहे हैं, अभी उनका समय बढ़िया ही रहने वाला है. विदेशी निवेशक कारोबारियों के लिए वर्तमान समय ठीक नहीं है, उन्हें निराशा का सामना करना पड़ सकता है. युवा अब और अधिक कला और संगीत में प्रवृत्त हो सकेंगे. परिवार में आपसी समझदारी को मजबूत बनाएं और सभी सदस्यों की राय सुनकर उन्हें महत्व दें. स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें और स्वस्थ आहार का सेवन करें,

कुंभ – कुंभ राशि (Horoscope Today) के जो लोग शिक्षक या वक्ता हैं उन्हें अपनी वाणी के महत्व और उसकी प्रामाणिकता को समझना चाहिए. अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करें, इस प्लेटफार्म पर अधिकांश लोग आ चुके हैं. यदि आप विवाह योग्य हैं तो आपके रिश्ते की बात चल सकती है. पारिवारिक जिम्मेदारियों में लापरवाही करना उचित नहीं है. बिना स्नेक्स के भूख बढ़ती है, इसलिए समय-समय पर कुछ न कुछ खाते रहें.

Horoscope Today 10 September 2023 मीन – मीन राशि (Aaj ka Rashifal) के लोग कंपनी के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए एक दूसरे का सहयोग करते हुए कार्य करें, ऐसा करने पर ही टारगेट पूरा हो सकेगा. व्यापारी अपने उत्पादों की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें, ग्राहक भी अच्छी क्वालिटी का माल ही पसंद करते हैं. युवाओं को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से परहेज करना चाहिए, बहुत अधिक मोबाइल के संपर्क में रहने से आंखों और दिमाग पर जोर पड़ेगा. परिवार में समस्याएं हो सकती हैं लेकिन उन्हें साझा करके हल करना ज्यादा महत्वपूर्ण है. खेलने से हमारे शरीर के विषाक्त तत्वों का स्तर कम होता है, इससे नशीले पदार्थों से भी दूर रहना होगा.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button