RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में 310 सहित प्रदेश में मिले 2873 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
स्वास्थ्य

RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में 310 सहित प्रदेश में मिले 2873 मरीज, देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज, छत्तीसगढ़ में अभी तक की क्या है स्थिति पढ़ें पूरी खबर

रायपुर  छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार अब स्थिर होती दिख रही है। आज भी कोरोना के 2873 प्रकरण सामने आये हैं। प्रदेश में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या 134612 हो गयी है। वहीं कुल 1871 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 27427 हो गये हैं, वहीं 8 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है।

 आंकड़ों को देखें तो पिछले कई दिनों सर्वाधिक मरीजों वाले जिलों में खड़े राजधानी रायपुर अब दूसरे जिलों से पिछड़ता जा रहा है। आज सर्वाधिक 353 नये कोरोना जांजगीर चांपा में मिले हैं, जबकि रायपुर में 306 ही मरीज मिले हैं। तीसरे नंबर पर रायगढ़ है, जहां 272 केस मिले हैं। अन्य जिलों की बात करें तो दुर्ग में 168, राजनांदगांव 119, बिलासपुर 123, कोरबा 165, बस्तर 111, कांकेर में 148 मरीज मिले हैं। जबकि बालोद में 90, बेमेतरा में 65, कवर्धा में 73, धमतरी में 98, बलौदबाजार में 64, महासमुंद में 56, गरियाबंद में 24, मुंगेली में 34, सरगुजा में 57, कोरिया में 86, सूरजपुर में 38, बलरामपुर मेंम 38, जशपुर में 36, कोंडगांव में 72, दंतेवाड़ा में 87, नारायणपुर में 15 और बीजापुर में 77 मरीज मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button