मारुति ला रही Electric SUV, ये होंगे फीचर्स!

Maruti eVX Electric SUV: मारुति सुजुकी के पास फिलहाल कोई इलेक्ट्रिक कार नहीं है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार- eVX को बीते जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था. यह कार का कॉन्सेप्ट वर्जन था, जिसपर कम जारी है. उम्मीद है कि यह अगले साल दिवाली के आसपास लॉन्च हो सकती है. बाजार में यह आगामी Hyundai Creta EV को टक्कर देगी. इसके 2025 की शुरुआत में आने की उम्मीद है.
बैटरी और रेंज
मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी बॉर्न-ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इसमें LFP ब्लेड सेल 60kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिसकी मदद से यह सिंगल चार्ज पर 550 किमी की रेंज देने में सक्षम होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 4300mm लंबी, 1800mm चौड़ी और 1600mm ऊंची हो सकती है. इसका व्हीलबेस 2700mm होने की उम्मीद है.
कॉन्सेप्ट वर्जन के डिजाइन हाइलाइट्स
मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के कॉन्सेप्ट वर्जन में वी-शेप्ड हेडलैंप्स, ब्लैंक्ड ऑफ-ग्रिल, बड़ा बोनट और फ्रंट में फ्लैट नोज़ जैसे फीचर्स दिखाई दिए थे, जो ब्रांड की नई डिज़ाइन लैंगुएज को दर्शाते हैं. अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें स्लोपिंग रूफलाइन, बड़ा व्हील आर्च, शॉर्ट ओवरहैंग्स और प्रोमिनेंट साइड क्लैडिंग दिखी थी. इसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है.
फीचर्स और प्रोडक्शन
उम्मीद की जा रही है कि इसमें 360 डिग्री कैमरा, हेड्स-अप-डिस्प्ले, सनरूफ, ऑटो एसी, 6 एयरबैग आदि जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं. लेकिन, इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है. बता दें कि कार निर्माता का गुजरात स्थित विनिर्माण प्लांट नई मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए उत्पादन केंद्र के तौर पर काम करेगा.
अन्य इलेक्ट्रिक कारें
Maruti eVX Electric SUVइस साल की शुरुआत में कंपनी ने पुष्टि की थी कि वह भारत में 6 नए BEVs (बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन) लाएगी लेकिन यह 6 नए BEVs मॉडल कौनसे होंगे, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह eVX, Grand Vitara EV, Jimny EV, Fronx EV, Baleno EV और WagonR EV हो सकते हैं.



