देश

तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत…

Bihar accident News बिहार के छपरा में गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मशरक में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कर्कुदरिया नहर में गिर गई। गाड़ी पुल से 20 फीट गहरे पानी में चली गई। स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी बसंतपुर के बगही से श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार देर रात मशरक में हुआ। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अशरफ अली ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद गाड़ी में फंसे पांच लोगों के शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों में चार गोपालगंज जिले के रहने वाले थे और एक सारण जिले का है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी गोपालगंज के बैकुंठपुर से सीवान जिले के बसंतपुर स्थित बगही में एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतकों में हमीदपुर पंचायत के सोनवलिया गांव के मुखिया के पिता और भतीजा भी शामिल हैं।

 

Read more सावन के आखिरी सोमवार कर लें ये उपाय, मिलेगी तरक्की और होगा धन लाभ…

 

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button