एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से एम्बुलेंस रोड़ किनारे पेड से जा टकराई...रोड़ एक्सीडेंट के इवेंट पर मौके पर मदद के लिये पहुंची कोतरारोड़ पुलिस व राइनो – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से एम्बुलेंस रोड़ किनारे पेड से जा टकराई…रोड़ एक्सीडेंट के इवेंट पर मौके पर मदद के लिये पहुंची कोतरारोड़ पुलिस व राइनो

 

 

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 04.10.2020 के सुबह 11:45 बजे कोतरारोड़ राइनो को टिपाखोल और चिराईपानी के बीच रोड़ एक्सीडेंट का इवेंट मिला । पुलिस कन्ट्रोल रूम रायगढ़ द्वारा थाना कोतरारोड़ पेट्रालिंग को भी मौके पर रवाना किया गया । जहां एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से तेज गति से जा रही एम्बुलेंस रोड़ से उतरकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, हादसे में वृद्ध की मौत हो गया, 03 घायलों को कोतरारोड पेट्रोलिंग व राइनो स्टाफ द्वारा रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहूंचाया गया है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम बिंजकोट थाना भूपदेवपुर निवासी *सुखीराम सिदार पिता कार्तिकराम सिदार उम्र 85 वर्ष* को उसके परिजन SKS कंपनी के *एम्बुलेंस क्रमांक CG 13 Q – 0673* से ईलाज कराने के लिए सुखीराम का पुत्र घुराउ राम सिदार, रघुवर सिदार व नाती पुष्पेन्द्र सिदार साल्हेओना, चक्रधरनगर ले जा रहे थे कि करीबन 11.40 बजे चिराईपानी के पास एम्बुलेंस का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्व चलाते हुए एम्बुलेंस को जिंदल एयरपोर्ट के पास सडक किनारे पेड में ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे सुखीराम सिदार के सिर, चेहरा में गंभीर चोट आया तथा घुराऊराम, रघुवर सिदार, पुष्पेन्द्र को भी कई जगह चोटे आयी है । दुर्घटना में वृद्ध सुखीराम की फौत हो गया । घटना के बाद एम्बुलेंस का चालक एक्सीडेंट कर भाग गया । घटना के संबंध में पुष्पेन्द्र सिदार के रिपोर्ट पर एम्बुलेंस चालक के विरूद्ध अप.क्र. 194/2020 धारा 279,337,304(A) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button