मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा व्यक्ति आया विवेक पाटेल के हाथ, 30 पाव अंग्रेजी शराब जप्त... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मोटर सायकल पर शराब परिवहन कर रहा व्यक्ति आया विवेक पाटेल के हाथ, 30 पाव अंग्रेजी शराब जप्त…

अवैध शराब परिवहन करते दो व्यक्ति पकड़ाये….

 पुसौर पुलिस ने कोड़पाली में 115 पाऊच महुआ शराब की जप्त…..

RGHNEWS प्रशांत तिवारी थाना छाल प्रभारी विवेक पाटेल के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा आज मुखबिर सूचना पर ग्राम बरभौना हाईस्कुल के पास ऐडू रोड की ओर से आरोपी भोलाराम डनसेना पिता रामलाल डनसेना उम्र 31 वर्ष सा0 बरभौना को मोटर सायकल के हेंण्डल में झोला लटाकाये हुये आते पकड़े । उसके झोले में 30 पाव twenty-twenty स्पेशल व्हिस्की अंग्रेजी शराब मिला । आरोपी से अवैध बिक्री के लिये रखा हुआ शराब एवं उसकी मोटर सायकल CG 13 R-7440 को जप्त किया गया है । आरोपी के विरूद्ध थाना छाल में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है ।

पुसौर पुलिस द्वारा दिनांक 03/10/20 को मुखबीर से मिली सूचना पर ग्राम कोडपाली बीजाटीपलहीन मंदिर के पास राज खान पिता अली खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कोडपाली को एक जुट बोरी में 115 पाउच (प्रत्येक पाउच में 180ml) कच्ची महुआ शराब कीमती 2070 रूपये के साथ पकड़े । आरोपी ने शराब अवैघ बिक्री के लिये लेकर जाना बताया । आरोपी के विरूद्ध थाना पुसौर में धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत र्काावाही की गई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button