टेक्नोलोजी

TVS Apache 310R का टीजर हुआ जारी, अगले महीने होगी लॉन्च…

TVS Apache 310R : टीवीएस की अपाचे रेंज काफी पॉपुलर है. अब इस रेंज एक नई बाइक जुड़ सकती है. उम्मीद की जा रही है कि टीवीएस अपनी 310सीसी प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर बाइक लॉन्च करने की योजना बना रहा है. यह वही प्लेटफॉर्म है, जो टीवीएस की अपाचे आरआर 310 के साथ-साथ बीएमडब्ल्यू जी310 आर, जी310 जीएस और जी310 आरआर में भी है. इस नई मोटरसाइकिल को अपाचे 310आर कहा जा सकता है और यह टीवीएस लाइनअप में टॉप पर रह सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टीवीएस अपाचे 310आर सितंबर 2023 में किसी समय लॉन्च हो सकती है.

टीजर से हुए ये खुलासे

इसके लॉन्च से पहले बाइक निर्माता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी मोटरसाइकिल का टीज़र साझा किया है. प्रोमो वीडियो में हैंडलबार के साथ अपाचे 310आर की स्टेप-अप पिलियन सीट का पता चलता है. इसके साथ ही, बाइक का फ्लोटिंग टेल सेक्शन भी नजर आया, जिसमें स्प्लिट ग्रैब रेल दी गई है.

अपाचे आरआर 310 में पेश किए गए क्लिप-ऑन के विपरीत इसमें सिंगल-पीस हैंडलबार यूनिट हो सकती है. उम्मीद है कि टीवीएस आने वाले दिनों में नई अपाचे 310आर के और भी टीजर साझा करेगी, जिससे बाइक के बारे में अधिक जानकारी सामने आएगी.

इंजन

उम्मीद है कि आने वाली अपाचे 310आर के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स इसके फुली-फेयर्ड वर्जन वाले ही होंगे. इसमें 312cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है, जो 9700 आरपीएम पर 33.5 बीएचपी और 7700 आरपीएम पर 27.3 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा.

 

 

Read more ITR फाइल करने वालों के ल‍िए पीएम मोदी का बड़ा ऐलान…

 

 

हार्डवेयर

TVS Apache 310Rहार्डवेयर की बात करें इसमें इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक, दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल एबीएस शामिल हो सकता है. इसके अन्य फीचर्स में फुल-एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ के साथ कलर टीएफटी डिस्प्ले, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और राइडिंग मोड शामिल हो सकते हैं.

 

Related Articles

Back to top button