कोरबा
RGHNEWS ब्रेकिंग:- 31 लाख की लूट..मौके पर पूरा दल बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह… पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोरबा जिले में शनिवार की रात बड़ी घटना हो गई. नकाबपोश लुटेरों नेपुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार , दीपका थाना क्षेत्र में एसीबी कंपनी की सैनिक माइनिंग कैम्प में रात करीब 1 बजे अज्ञात तीन नकाबपोश घुस गए. सुरक्षा में तैनात गार्डों संभल पाते इससे पहले उसे बंधक बना लिया. इसके बाद कैंप में रखे 31 लाख रुपये लुटकर फरार हो गए.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर समेत जिले के तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए रुपए रखे थे. इस लूट की वारदात के बाद जिले में सनसनी फैल गई है. पुलिस के अधिकारियों की टीम मामले की तहकीकात में जुटी हुई है.


