ट्रक और कार के जबरदस्त टक्कर से मां बेटे की दर्दनाक मौत... – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

ट्रक और कार के जबरदस्त टक्कर से मां बेटे की दर्दनाक मौत…

CG Accident newsजले में ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है. दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल है. जिसका अस्पलात में इलाज जारी है. वहीं कार ड्राइवर को मामूली चोट आई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है.

 

 

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त गुरुवार के रात्रि करीबन 11:45 बजे ग्राम सियादेही अन्नपूर्णा राइस मिल के पास धमतरी से नगरी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 S 6300 को नगरी की तरफ से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 04 JB5774 के चालक ने अपने वाहन को तेज और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सामने से ठोकर मार दी. स्विफ्ट कार में सवार नीलिमा चोपड़ा पति भावेश चोपड़ा 45 साल और भव्य चोपड़ा पिता भावेश चोपड़ा 12 साल निवासी नगरी जिला धमतरी की मौके पर ही मृत्यु हो गई. बेटी भूमिका चोपड़ा गंभीर रूप से घायल है. जिसे 108 वहां के माध्यम से जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. कार ड्राइवर को हल्की चोट कार्रवाई की जा रही है.

 

Read more IND vs IRE पहला टी-20 आज, जानें कब और कहां देखें मैच…

 

 

CG Accident newsकेरेगांव थाना प्रभारी एएसआई प्रदीप सिंह ने बताया कि सियादेही के पास राइस मिल के सामने ट्रक ने कार को ठोकर मार दी. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है. एक गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिफर किया गया है. ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है. ट्रक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button