Raigarh News: मेहनत और लगन से पढ़ाई कर देश का नाम करें रोशन-विधायक श्री प्रकाश नायक

Raigarh News रायगढ़, 14 अगस्त 2023/ विधायक श्री प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। विधायक श्री नायक ने स्वतंत्रता दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ हुई स्वतंत्रता दौड़ कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में समापन हुआ। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार एवं आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चद्रवंशी भी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर विधायक श्री प्रकाश नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली हैं, यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के मेहनत का नतीजा है कि आज हम स्वतंत्र भारत के निवासी हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य हैं, उन्होंने बच्चों को खूब मेहनत और लगन से पढ़ाई कर देश, राज्य और गांव का नाम रोशन करने को कहा। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर किया जा रहा हैं और यह हमारे लिए गर्व के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करने का अवसर है। इस दौरान प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।
Read more CG News: वन विभाग के 49 अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…
Raigarh News इस अवसर पर अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर श्री रमेश मोर, सीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्री अमित मरकाम, जिला रोजगार अधिकारी श्री रामजीत राम, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



