RGHNEWS ब्रेकिंग :- रायगढ़ में 214 सहित छत्तीसगढ़ में आज 2218 नये कोरोना मरीज मिले… वहीं 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हुई है।… देखें आपके जिले में कितने मिले मरीज

रायपुर आज प्रदेश में 2218 नये मरीज मिले हैं। वहीं कुल 3095 मरीज ने कोरोना से जंग जीती है। प्रदेश में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 31225 रह गयी है, जबकि 24 घंटे में 14 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल मौत की संख्या 916 हो गयी है।
जिलेवार कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो रायपुर में आज 456 नये मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 202 नये केस सामने आये हैं। वहीं रायगढ़ में 214 , जांजगीर में 180, दंतेवाड़ा में 107, कोरबा में 107, बिलासपुर में 109 नये मरीज मिले हैं। वहीं राजनांदगांव में 86, बालोद में 50, बेमेतरा में 29, कबीरधाम में 29, धमतरी में 81, बलौदाबाजार में 58, महासमुंद में 36, गरियबंद में 36, मुंगेली में 44, सरगुजा में 98, कोरिया में 34, सूरजपुर में 35, बलारामपुर में 21, जशपुर में 9, बस्तर में 44, कोंडागांव में 13, सुकमा में 69, कांकेर में 19, बीजापुर में 33 मरीज मिले हैं।



