सरकारी कर्मचारियों के 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर मुहर! – RGH NEWS
देश

सरकारी कर्मचारियों के 46 प्रतिशत महंगाई भत्ते पर मुहर!

7th pay commission pay matrix  महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों को श्रम मंत्रालय ने गुड न्यूज दिया है। श्रम मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी सरकारी कर्मचारियों के लिए रक्षाबंधन के गिफ्ट से कम नहीं है। श्रम मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के बाद अब लगभग ये तय हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

दरअसल श्रम मंत्रालाय ने जून 2023 AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। जून महीने के AICPI इंडेक्स में बड़ी उछाल दर्ज की गई है। मई में यह जहां 134.7 अंक पर था, वहीं जून में यह उछलकर 136.4 अंक पर पहुंच गया है। इस तरह जून महीने में AICPI इंडेक्स के आंकड़े में 1.7 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Read more: संविदाकर्मी हड़ताल और बर्खास्तगी पर CM का बड़ा बयान

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सरकार की ओर से इसके अधिकारिक ऐलान का इंतजार है। सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार अगले महीने सितंबर में महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का ऐलान सकती है। हालांकि नई बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2023 से ही लागू मानी जाएंगी। केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीदसी की बढ़ोतरी होती है, तो यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगी।

7th pay commission pay matrix  केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में सालाना 8,640 रुपए से 27,312 रुपए तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मासिक बढ़ोतरी की बात करें, तो यह 720 रुपए से 2276 रुपए तक हो सकती है। इससे केंद्र के 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को सीधे फायदा होगा।

Related Articles

Back to top button