स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव – RGH NEWS
देश

स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव

school closed:  देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां बारिश की वजह से यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं सड़कों पर पानी भरा हुआ नजर आ रहा है। हांलकि दिल्ली में मौसम के करवट के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन दूसरी ओर बारिश की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज भी नोएडा के कुछ इलाकों में काले बादल छाए हुए हैं। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार तड़के अच्छी बारिश हुई

बारिश की वजह से आज गौतम बुद्ध नगर जिले में सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्षा एवं जलभराव को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर आज जनपद के कक्षा एक से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके अलावा भारी बारिश की आशंका को देखते हुए गाजियाबाद के 12वीं तक के सभी स्कूलों की आज दोपहर 12 बजे छुट्टी हो जाएगी।

Read more: राज्य सरकार ने किया बड़ा ऐलान…यहां बंद रहेंगी शराब दुकानें

अगले तीन दिन होगी बारिश

school closed : मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बादल मेहरबान रहेंगे। इस दौरान ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 25 डिग्री के आसपास रहेंगे। विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में लगातार बादलों की आवाजाही रहेगी। बारिश की वजह से दिल्ली की हवा लगातार साफ चल रही है।

Related Articles

Back to top button