कच्चे तेल के दाम में उछाल के बीच, इन शहरों में घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम…

Petrol Diesel Price 22 July: देश की सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) को जारी करती हैं. आज की बात करें तो शनिवार सुबह 6 बजे तेल कंपनियों द्वारा फ्यूल के रेट्स (Fuel Rates) जारी कर दिए हैं. कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है तो कहीं कीमतें बढ़ी भी हैं.
पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में उछाल जारी है. 22 जुलाई, 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) 1.57 फीसदी उछलकर 80.89 डॉलर प्रति बैरल पर था. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) 1.56 फीसदी बढ़कर 76.83 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.
चार महानगरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम–
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर
Read More आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत; 16 घायल…
Petrol Diesel Price 22। Julyमुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम-
नोएडा- पेट्रोल 1 पैसे सस्ता होकर 96.64 रुपये और डीजल 0 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
गुरुग्राम- पेट्रोल 12 पैसे सस्ता होकर 96.77 रुपये, डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.65 रुपये लीटर बिक रहा है.
अजमेर- पेट्रोल 45 पैसे सस्ता होकर 108.07 रुपये, डीजल 40 पैसे सस्ता होकर 93.75 रुपये लीटर बिक रहा है.
जयपुर- पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 108.67 रुपये, डीजल 24 पैसे सस्ता होकर 93.89 रुपये लीटर बिक रहा है.
पटना- पेट्रोल 8 पैसे सस्ता हकर 107.24 रुपये, डीजल 7 पैसे सस्ता होकर 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है.
केवल एसएमएस के जरिए प्राप्त करें फ्यूल के रेट्स-
आप केवल एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स को जान सकते हैं. सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों की सुविधा के लिए केवल एसएमएस के जरिए पेट्रोल डीजल की कीमत को चेक करने की फैसिलिटी देती हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर दाम पता करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें. वहीं बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक <डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज दें. HPCL के ग्राहक HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. इसके बाद आप कुछ ही मिनटों में पेट्रोल-डीजल के दाम पता कर सकते हैं.


