मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री श्री बघेल से छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 14 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच बिलासपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने सामाजिक विषयों पर चर्चा की और सभी वर्गों के लोगों के उत्थान के लिए राज्य में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए उनका आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में इंजी. एल.के. गहवई, सर्वश्री सत्येन्द्र कौशिक, सिद्धेश्वर पाटनवार, डॉ. हेमंत कौशिक, डॉ. जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button