मनोरंजन

188 दिन बाद फिर से ताजमहल के दीदार कर सकेंगे पर्यटक,रखना होगा इन बातों का ध्‍यान….

कोरोना वायरस की महामारी का कहर जारी है, लेकिन लॉकडाउन के 188 दिनों बाद उत्‍तर प्रदेश के आगरा में सोमवार से ताजमहल (Taj Mahal), लाल किला और धार्मिक स्थल खुल जाएंगे. मगर एम्पोरियम पर ताला बंदी जारी रहेगी. हालांकि पर्यटकों को कोविड-19 (Covid-19) के मद्देनजर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा. आपको बता दें कि 17 मार्च से ताजमहल और आगरा का किला बंद है और 21 सितंबर से इन्हें पर्यटकों के लिए दोबारा खोला जा रहा है.

आगरा मंडल के 266 स्मारक बंद हुए थे

एएसआई ने आगरा मंडल में 266 और आगरा शहर में ताजमहल के अलावा लालकिला, महताब बाग, सिकन्दरा अकबर टॉम्ब, मरियम टॉम्ब, एत्माद्दौला जैसे आठ स्मारक बन्द कर दिए थे। इनमें से ताजमहल और आगरा का किला छोड़कर अन्य सभी स्मारकों को एक सितंबर से खोल दिया गया था।

एक दिन में सिर्फ पांच हजार पर्यटक ही आ सकेंगे

ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को एंट्री मिल सकेगी। दोनों स्मारकों में टिकट विंडो बंद रहेंगे। ऑनलाइन टिकट बुक कराना होगा। क्यूआर कोड को स्कैन करके भी टिकट लिया जा सकता है। स्मारकों में स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का पालन तय कराया जाएगा। सीआईएसएफ टूरिस्ट की जांच करेगी। तामजहल में शाहजहां और मुमताज की कब्रों को पर्यटक देख पाएंगे। लेकिन, मकबरे में एक बार में सिर्फ पांच पर्यटक ही जा पाएंगे।

इस गाइड लाइन का करना होगा पालन

  • पर्यटकों को मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • टिकट विंडो बंद रहेंगे। ऑनलाइन टिकट से एंट्री मिलेगी।
  • पार्किंग समेत सभी पेमेंट डिजिटल मोड में करने होंगे।
  • दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा।
  • एंट्री से पहले थर्मल स्क्रीनिंग होगी। बिना लक्षण वाले ही प्रवेश पाएंगे।
  • स्मारक में ग्रुप फोटोग्राफी की मंजूरी नहीं होगी।
  • विदेशियों को एंट्री टिकट के लिए 1100 रुपए और देश के पर्यटकों को 50 रुपए देने होंगे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button