मनोरंजन

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप,अनुराग ने मेरे सामने उतार दिए थे सारे कपड़े’…..

एक्ट्रेस पायल घोष ने हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसके बाद कंगना रनोट घोष के समर्थन में उतर आई हैं। रविवार को कई ट्वीट करते हुए कंगना ने कहा कि अनुराग ऐसा कर सकते हैं, क्योंकि वे कभी एक स्त्री के प्रति वफादार नहीं रहे हैं और उनके पूर्व प्रोडक्शन हाऊस ‘फैंटम’ में भी व्यभिचारी मीटू के आरोपी भरे पड़े हैं।

 

बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव आम बात

दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘जहां तक मुझे पता है अनुराग ने खुद भी इस बात को स्वीकार किया है कि कई शादियों के बाद भी वे कभी मोनोगेमस नहीं रहे। अनुराग ने पायल के साथ जो कुछ भी किया वो बुलिवुड में एक आम बात है। संघर्षरत बाहरी लड़कियों के साथ सेक्स वर्कर्स की तरह बर्ताव करना उनके लिए बिल्कुल सामान्य है। #अनुराग कश्यप #पायल घोष’

पायल के साथ जो हुआ कई बड़े हीरोज ने भी मेरे साथ वैसा किया

अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘पायल घोष ने जो कुछ भी कहा है, कई बड़े हीरोज ने मेरे साथ भी वैसा किया था, अचानक वैन या कमरे का दरवाजा बंद करके अपना गुप्तांग को दिखा देना या पार्टी में डांस फ्लोर पर दोस्ताना डांस के दौरान उनकी जीभ को आपके मुंह से लगा देना, काम के लिए अपॉइंटमेंट लेना और घर आकर तुम्हारे साथ जोर-जबरदस्ती करना।’

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button