Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, मकान निर्माण के लिए रखे लोहे की छड़, सेंन्ट्रिग प्लेट की चोरी के हैं आरोपित – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, मकान निर्माण के लिए रखे लोहे की छड़, सेंन्ट्रिग प्लेट की चोरी के हैं आरोपित

Raigarh News *रायगढ* । चोरियों पर अंकुश लगाने की दिशा में कोतवाली पुलिस की संदिग्धों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई बदस्तूर जारी है । कोतवाली पुलिस ने आज चोरी के दो फरार आरोपी (1) आकाश एक्का उर्फ विजय पिता याकूब एक्का 23 साल निवासी ईशानगर नवापारा ढिमरापुर थाना कोतवाली स्थाई पता डीपाटोली थाना कुनकुरी जिला जशपुर (2) जयप्रकाश यादव उर्फ बड़े पिता सोहन यादव उम्र 19 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी वार्ड नंबर 6 थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों ने अपने साथी साहिल एक्का निवासी रामभांठा जवाहर नगरके साथ मिलकर ढिमरापुर के पास मकान निर्माण के लिए रखे सेंन्ट्रिग प्लेट, लोहे का एंगल , चैनल गेट, छड से बना रिंग को 7-8 मई 2023 की रात चुराये थे । चोरी को लेकर ढिमरापुर के प्रकाश साहू (43 वर्ष) द्वारा कोतवाली थाने में दिय आवेदन पर अज्ञात आरोपी पर चोरी(नकबजनी) का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

Read more: Raigarh News: तलवार लहरते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में गया जेल

Raigarh News विवेचना दरम्यान दिनांक 13/05/2023 को आरोपी साहिल एक्का को हिरासत में लिया गया, उसके घर से चोरी की 12 नग सेन्ट्रिग प्लेट बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना के बाद से फरार आरोपी आकाश एक्का और जयप्रकाश यादव की गिरफ्तारी के लिये टीआई शनिप रात्रे अपने स्टाफ और मुखबिर लगा रखे थे, आज मुखबिर सूचना पर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, उत्तम सारथी, संदीप मिश्रा की अहम भूमिका रही है ।

Related Articles

Back to top button