Raigarh News: तलवार लहरते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में गया जेल – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: तलवार लहरते सड़क पर घूम रहे युवक को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, आरोपी आर्म्स एक्ट में गया जेल

 

Raigarh News *रायगढ़* । आज दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिला कि निकले महादेव मंदिर आसपास एक युवक को खुली तलवार हाथ में लिये घूमते देखा गया है । थाना प्रभारी ने तत्काल सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा के हमराह थाने से स्टाफ कार्यवाही के लिये भेजा गया जिन्होंने तलवार लेकर घूम रहे अजय सारथी पिता शंभू सारथी उम्र 27 वर्ष सा सीताराम कालोनी गंगा नर्सिंग होम के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ को हिरासत में लिये और थाना लाये ।

Read more: CM बघेल ने दिया बड़ा बयान…कही ये बात

Raigarh News अजय सारथी सारथी को बदमाश किस्म का युवक बताया जा रहा है जिससे तलवार की जप्ती कर आरोपी के कृत्य पर थाना कोतवाली में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दिलीप बेहरा आरक्षक जगमोहन ओग्रे और उत्तम सारथी शामिल थे ।

Related Articles

Back to top button