छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के समीप बस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

रायपुर, 07 जुलाई 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अम्बिकापुर से आ रही बस के बिलासपुर के समीप दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि हम सब दुःख की इस घड़ी में इन परिवारों के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की है। श्री बघेल ने इस दुर्घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज के निर्देश प्रशासन के अधिकारियों को दिए हैं।

Related Articles

Back to top button