देश
श्रद्धालुओं से भरा अनियंत्रित ट्रक पलटा, 20 श्रद्धालु घायल

Accident News : बैतूल। मध्यप्रदेश के जिला बैतूल में श्रद्धालुओं से भरा अनियंत्रित ट्रक पलट गया। ट्रक में बैठे 20 श्रद्धालु दुर्घटना में घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। तीर्थ स्थान लाखनवाड़ी से सभी श्रद्धालु लौट रहे थे। गुणवंत बाबा दरबार में दर्शन करने श्रद्धालु पहुंच रहे थे। सभी श्रद्धालु दिल्ली के रहने वाले है। ये पूरी घटना भैसदेही थाने के सावल मेंढा की है।


