मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ सहित इन जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ सहित इन जिलों में अगले 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार

Heavy rain in Chhattisgarh for the next five days: रायपुर। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और शाम या रात तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं एक दो स्थानों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट संभव है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। 6 और 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ नॉर्थ में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

23 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

माैसम विभाग के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 जुलाई को रायगढ़, जशपुर, बलरामपुर में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और वज्रपात होने की भी संभावना है। बता दें, प्रदेश का अधिकतम तापमान बलौदाबाजार में 37.3 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान कोरिया में 23 डिग्री दर्ज किया गया है।

Read more: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन जगहों में इतनी रही न्यूनतम तापमान

Heavy rain in Chhattisgarh for the next five days: जानकारी के लिए बता दें कि, प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान कोरिया में 23 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, रायपुर में न्यूनतम तापमान 29.5, बिलासपुर में 29, दुर्ग में 27.2, राजनांदगांव में 28 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, बलौदाबाजार में 37.3 डिग्री, जांजगीर में 37.2, रायपुर में 36.1, बिलासपुर में 36.6, दुर्ग में 36.7, बस्तर में 36.6, बलरामपुर में 30.1, सूरजपुर में 33.1 और सुकमा में 33.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button