रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
9 फरवरी को प्रात: 10.30 से 11.30 होगा कलेक्टर रेडियो जनचौपाल का द्वितीय प्रसारण

रायगढ़, 8 फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री भीम सिंह की कोरोना संक्रमण में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए एक नई पहल करते हुए विगत माह रेडियो के जरिए जनचौपाल लगायी। इसी कड़ी में रेडियो जनचौपाल का द्वितीय प्रसारण 9 फरवरी 2022 को आकाशवाणी केन्द्र के माध्यम से आयोजित होगा। रेडियो जनचौपाल के माध्यम से इच्छुक नागरिक फोन कर सीधे कलेक्टर श्री सिंह से अपनी समस्या साझा कर सकते है। कार्यक्रम की दूसरी कड़ी की रिकार्डिंग 9 फरवरी को होगी। इसके लिए पूर्व में जारी समय में संशोधन किया गया है। अब रिकार्डिंग प्रात: 10.30 बजे से पूर्वान्ह 11.30 बजे तक होगी। फोन करने के लिए 07762-223233, 226754 पर संपर्क कर सकते है।



