अब इस कंपनी ने 6000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, क्या था पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर

RGHNEWS नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की क्वांटास एयरलाइन ने कम से कम 6,000 नौकरियों की कटौती की योजना बनाई है. कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर की विमानन क्षेत्र की कंपनियों का परिचालन लगभग ‘ठप’ है. ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन भी इस महामारी की मार से प्रभावित हुई है.
इसके अलावा क्वांटास ने अपने 15,000 कर्मचारियों का अवकाश और बढ़ाने का फैसला किया है. क्वांटास ने बृहस्पतिवार को अपनी लागत में अरबों डॉलर की कटौती करने और नई पूंजी जुटाने की घोषणा की. इसके अलावा कंपनी का इरादा अपने 100 विमानों को एक साल या उससे अधिक समय तक खड़ा करने का है. कंपनी अपने छह शेष बोइंग 747 विमानों को भी तत्काल हटाने जा रही है.
एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन जॉयसी ने PTI भाषा को बताया कि पिछले कुछ साल से कम आमदनी की वजह से अब एयरलाइन काफी ‘छोटी’ हो गई है. उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा गया है उनके करियर में एक बड़ी बाधा आ गई है. उन्होंने कहा कि हम जो कदम उठा रहे हैं, उनसे हमारे हजारों लोग प्रभावित होंगे.
एमिरेट्स एयलाइंस 600 पायलटों की छंटनी की
दुनिया भर की एयरलाइंस कंपनियों ने छंटनी करनी शुरू कर दी है. दुबई की एमिरेट्स एयलाइंस (Emirates airline) कंपनी ने एक दिन में कुल 600 पायलटों की छंटनी कर दी है. इन छंटनी किए गए पॉयलट्स में भारत के पायलट भी शामिल हैं. जो कि हाल ही इंडिगो का साथ छोड़कर इस कंपनी के साथ जुड़े थे. एविएशन सेक्टर में इसे सबसे बड़ी छंटनी माना जा रहा है.आंकड़ों के मुताबिक, 792 पॉयलटों को बाहर कर दिया गया है. एयरलाइन ने 31 मई से ही कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी थी, जब उसने 180 पायलटों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.