5 हजार KM तक मार करने वाली अग्नि-5 का सफल परीक्षण

नई दिल्ली: सतह से सतह पर 5 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल (Agni 5 Missile) का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया. जमीन से जमीन पर मार करने वाले इस बैलेस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile, Agni-5) को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से लॉन्च किया गया.
अग्नि-5 का सफल परीक्षण (Agni-5 Successfully Launched) विश्वस्त न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने की भारत की नीति के अनुरूप है. भारत ने इस मिसाइल का एक और परीक्षण ऐसे समय पर किया है जब, पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर डेढ़ साल से अधिक समय से तनाव है. दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकियों को भेजकर माहौल बिगाड़ने की साजिश में जुटा है.
अग्नि 5 की खास बातें
– इस मिसाइल में तीन चरणों वाले ठोस ईंधन वाले इंजन का उपयोग होता है
– बहुत सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है.
– तीन चरणों में कर सकती है मार.
– 17 मीटर लंबी, दो मीटर चौड़ी है.
– 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.
100 फीसदी स्वदेशी है अग्नि 5
अग्नि 5 इस मिसाइल की पूरी तकनीक, प्रोपल्शन सिस्टम, रॉकेट, एडवांसड नेविगेशन 100 फीसदी स्वदेशी है. अग्नि 5 एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर है जो की प्रमाणु हथियारों को ले जाने में पूरी तरह से सक्षम है. इससे भारत की डेटेरेंस पावर को ज़बरदस्त बढ़ाया गया है. कहा जाता है कि भारत के नक्शे पर किसी भी जगह से 5000 किलोमीटर का निशान बना दें और इसे फ़ायर कर दें तो ये सटीक मार कर सकती है.भारत की तरफ़ से यह चीन के लिए सबसे बड़ा सिर दर्द साबित हो सकती है, यही वजह हवा चीन ने इस परीक्षण पर अपनी नाराज़गी भी ज़ाहिर की है. आने वाले दिनों में अगर इसकी मारकर क्षमता के बढ़ाना हो तो वो भी बढ़ाया जा सकता है. ये एक बैलेस्टिक मिसाइल है और इसे ऐसी तकनीक के साथ लैस किया गया है कि एक बार टार्गेट प्रोग्राम करने के बाद उसे नष्ट करके ही छोड़ेगी.
यह मिसाइल दुनिया के सभी ताकतवर देशों की मिसाइल तकनीक को ज़बरदस्त टक्कर देगी. इसकी एक और ख़ास बात है इसकी सटीक मारक क्षमता. बीस साल पहले तक दुनिया के दोनों बडे़ ताकतवर देश किसी भी हमले के लिए मेगा टन यील्ड की बात करते थे. भारत की इस मिसाइल की 100 फीसदी सटीक मारक क्षमता है जिससे पिन प्वांइट एक्युरेसी के तहत कम न्यूक्लियर वॉरहेड के साथ दागा जा सकता है.