देश

*✍️सभी मकान मालिकों हो जाएं सावधान, तीन महीने तक मकान किराया वसूली पर रोक,घरों से बेदखल भी नहीं कर पायेंगे आप✍️*

RGH NEWS विकास सोनी महाराष्ट्र सरकार ने आमलोगों को राहत पहुंचाने वाला बड़ा आदेश जारी किया है। राज्य सरकार ने तीन महीने तक मकान की किराया वसूली पर रोक लगा दी है। इस बाबत खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट भी किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि राज्य आवास विभाग ने मकान मालिकों को कम से कम तीन महीने के लिए किराया नहीं वसूलने का निर्देश जारी किया है। इस दौरान किसी भी किरायेदार को किराए नहीं देने के कारण घर से बेदखल नहीं किया जाना चाहिए।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 288 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही, सात लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक कुल 3204 मामले हैं। कुल 194 मौतें भी हो चुकी हैं।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र को पर्याप्त संख्या में एन-95 मास्क और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) किट नहीं मिले हैं। उन्होंने कहा कि आठ लाख एन-95 मास्क और 50 लाख पीपीई किट मांगे गए थे लेकिन केवल एक लाख मास्क और 30,000 किट मिले हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button