*✍️जिला प्रशासन मुस्तैद, जिले की स्थिति सामान्य, कहा चिंता की बात नहीं प्रशासन की अपील लोग लॉक डाउन का करें पालन✍️*
RGH NEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़। पूरे विश्व में महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से हाहाकार मचा हुआ है, राहत की बात यह है कि रायगढ़ जिला अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा हुआ है। जिला प्रशासन कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर काफी संजीदा है। लगातार जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पाठ लोगों को पढ़ाया जा रहा है तो वहीं पुलिस द्वारा कोरोना वायरस का मॉडल शहर में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यदि भविष्य में कोई भी मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसके लिए जिला प्रशासन की क्या तैयारी है इसी का आज मॉक ड्रील रायगढ़ के सत्ती गुड़ी चौक में किया गया। मॉक ड्रिल में जिला कलेक्टर यशवंत कुमार, जिला पंचायत सीईओ रिचा चौधरी, एडीएम राजेन्द्र कटारा, सीएमएचओ एसएन केसरी एवं एएसपी अभिषेक वर्मा सहित जिला प्रशासन की टीम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान घर घर जाकर लोगों से पूछताछ कर किस प्रकार से इस वायरस की बीमारी से निपटना है उस का जायजा लिया अगर कोई भी कोरोना का पॉजिटिव पाया जाता है तो लगभग 3 किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा और उसके दायरे में आने वाले सभी घरों के लोगों का परीक्षण भी किया जाएगा
जिला प्रशासन की मॉक ड्रील में क्या रहा खास
जिला प्रशासन की टीम ने बंसीवट में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर का जायजा लिया वहां मौजूद मेडिकल कॉलेज के डीन से भी चर्चा की गयी और डीन की कुछ मांगों पर जिला प्रशासन ने तत्काल आश्वासन देते हुए जल्द पूरा करने की बात कही गयी। फिर पूरा काफिला एमसीएच हॉस्पिटल के 100 बिस्तर का एक्सक्लूसिव कोबीड सेंटर पहुंचा और वहां की भी तैयारियों का समस्त अधिकारियों ने जायजा लिया। जिला प्रशासन का कहना है कि अभी रायगढ़ में स्थिति सामान्य है लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन का हर अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद है और अगर कहीं भी कोई पॉजिटिव केस आता है उसके लिए भी जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही लोगों से अपील भी की गयी कि जब तक बहुत जरूरी ना हो अपने घरों से ना निकले, डिस्टेंस मेंटेन करें और इस घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करें।



