31661 श‍िक्षकों की भर्ती लिस्ट जारी, CM ने दिया था आदेश...पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
टेक्नोलोजी

31661 श‍िक्षकों की भर्ती लिस्ट जारी, CM ने दिया था आदेश…पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से विवादों में चल रहे परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती मामले में नया अपडेट आया है. सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने 31661 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है. सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की ओर से जारी सूची के आधार पर आगे की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी.

अभी इस भर्ती मामले में कई विवाद सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं. इससे ठीक पहले कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर शि‍क्षा विभाग ने लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों के प्राप्त पूर्णांक में संशोधन के भी आदेश दिए थे. खबरों के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग ने इस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि ये मामला एक बार फिर तूल पकड़ सकता है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया था कि 31,661 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को एक सप्ताह में पूरा करें. सीएम का कहना था कि प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी समेत रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सहायक अध्यापकों के 69,000 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छह जनवरी, 2019 को टीईटी कराई गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button