*✍️31 मार्च तक कराएं KYC, नहीं तो बंद होगा खाता…*

RGHNEWS नई दिल्ली: अगर आप आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने अपने सभी कस्टमर्स से कहा है कि वो अपना KYC अपडेट कराएं, नहीं तो बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं. बैंक ने इसके लिए सभी ग्राहकों को 31 मार्च तक का वक्त दिया है.
IDBI Bank की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं को बिना किसी परेशानी के जारी रखने के लिए 31 मार्च 2021 तक KYC अपडेट कराना होगा. IDBI Bank ने बताया कि ग्राहक अपने KYC डॉक्यूमेंट होम ब्रांच या अपने नजदीकी आईडीबीआई शाखा में जमा कर सकते हैं. बैंक ने यह भी साफ किया कि ग्राहकों को इसके अलावा KYC कराने की कोई सुविधा नहीं दी गई है.
कैसे कराएं KYC
अपनी सूचना में IDBI Bank ने कहा है कि KYC के लिए ग्राहकों को PAN कार्ड या फॉर्म 60 जमा करना होगा. इसके अलावा पहचान और एड्रेस प्रूफ के लिए ग्राहक पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, नरेगा जॉब कार्ड या आधार कार्ड जमा करा सकते हैं. पहचान के लिए ग्राहकों को कोई एक डॉक्यूमेंट जमा कराना होगा. इसके साथ ही एक पासपोर्ट साइज की फोटो भी देनी होगी.
ऐसे मिलेगी जानकारी
अगर आपको KYC को लेकर कोई भी दिक्कत या संदेह है तो ज्यादा जानकारी के लिए बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.in पर जाकर ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा ग्राहक होम ब्रांच या कस्टमर केयर नंबर 1800-209-4324, 1800-22-1070 या 022-67719100 पर संपर्क कर सकते हैं.



