खेल

*✍️धमाकेदार जीत के साथ लगभग प्लेऑफ में पहुंची KKR, पॉइंट्स टेबल में 7वें पायदान पर रहे सैमसन के रॉयल्स….!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी IPL फेज-2 में गुरुवार को दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। जहां KKR ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच एकतरफा अंदाज में 86 रनों से जीतकर अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले खेलते हुए कोलकाता ने 171/4 का स्कोर बनाया था और 172 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए RR ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया और टीम मात्र 85 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई।

 

जीत के साथ ही KKR के 14 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम ने लगभग-लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई अब बस एक सूरत में टॉप-4 में जगह बना सकती है। अगर वह पहले बैटिंग करते हुए 200+ का स्कोर बनाए और जवाब में SRH के खिलाफ मुकाबला 170+ रनों से जीते।

जीत के साथ ही KKR के 14 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और टीम ने लगभग-लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। मुंबई अब बस एक सूरत में टॉप-4 में जगह बना सकती है। अगर वह पहले बैटिंग करते हुए 200+ का स्कोर बनाए और जवाब में SRH के खिलाफ मुकाबला 170+ रनों से जीते।

 

RR ने किया निराश
टारगेट का पीछा करने उतरी RR की शुरुआत बहुत खराब रही और पारी की दूसरी ही गेंद पर शाकिब अल हसन ने यशस्वी जायसवाल (0) को बोल्ड को KKR को पहली सफलता दिलाई। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर शिवम मानी ने संजू सैमसन (1) को आउट कर RR को दूसरा नुकसान पहुंचाया। इन दोनों झटकों से रॉयल्स अभी उबर भी नहीं पाई थी कि लॉकी फर्ग्यूसन ने तीन गेंदों के अंदर लियाम लिविंगस्टोन (6) और अनुज रावत (0) को आउट कर टीम की कमर तोड़कर रख दी।

 

KKR ने 1 और RR ने किए 4 बदलाव
कोलकाता ने टिम साउदी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। वहीं, राजस्थान ने एविन लेविस, डेविड मिलर, श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव के स्थान पर लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस मॉरिस, अनुज रावत और जयदेव उनादकट को मौका दिया।

 

राजस्थान के लिए खराब सत्र
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम ने 14 मैचों में मात्र पांच में जीत दर्ज की जबकि 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में सैमसन एंच कंपनी 10 अंकों के साथ 7वें पायदान पर रही। पिछले साल भी टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और आठवें पायदान पर रही थी।

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button