*✍️यौन शोषण का अजीबोगरीब मामला! युवती को युवक के साथ यौन शोषण के आरोप में किया गया गिरफ्तार....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️यौन शोषण का अजीबोगरीब मामला! युवती को युवक के साथ यौन शोषण के आरोप में किया गया गिरफ्तार….*

पोलाची: तमीलनाडु में यौन शोषण का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। अब तक आपने रेप के आरोप में लड़कों को गिरफ्तार होते सुना होगा, लेकिन यहां पुलिस ने एक युवती को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल युवती को जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक नामी मीडिया संस्थान में छपी खबर के अनुसार तमिलनाडु की एक 19 साल की युवती गांव के 17 साल के लड़के को लेकर फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों एक पेट्रोल पंप में काम करते थे। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गया।

नाबालिग बेटे के घर से गायब होने पर उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाशी शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों को कोयंबटूर जिले के सेम्मेदु से एक किराए के मकान से पकड़ा है। फिर युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button