*✍️प्यार में नाकाम आशिक ने की आत्महत्या....प्रेमिका ने बस इस काम से किया था इनकार....* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️प्यार में नाकाम आशिक ने की आत्महत्या….प्रेमिका ने बस इस काम से किया था इनकार….*

बिहार की राजधानी पटना में एक आशिक ने प्यार में नाकाम होने के बाद आत्महत्या कर ली. उसने पहले फेसबुक लाइव किया और लोगों को नसीहत दी. इसके बाद पटना सिटी के बाल लीला गुरुद्वारा के पास बने एनआरआई गेस्ट हाउस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसको प्यार नहीं मिला तो उसने मौत से दोस्ती कर ली. वह प्रेमिका की एक झलक पाने के लिए दिल्ली से पटना आया था. प्रेमिका ने मिलने से इनकार कर दिया तो फेसबुक लाइव करके उसने मौत को गले लगा लिया.

आत्महत्या करने वाले शख्स ने वीडियो में युवाओं को संदेश दिया. उसने कहा, ‘प्यार का चक्कर छोड़कर करियर पर ध्यान दो, साथ ही अपनी प्रेमिका को कहा कि तुम्हारी तबियत ठीक नहीं रहती है, गर्म पानी के साथ पेट दर्द की दवा जरूर खाते रहना और मेरे जाने के बाद अपना घर जरूर बसा लेना.’ बाललीला गुरुद्वारा के अधीन बने NRI बिल्डिंग के कमरा संख्या 107 में जिस शख्स ने आत्महत्या की, उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले सरदार परमजीत सिंह के रूप में हुई है. प्रेमिका के पटना साहिब में होने की सूचना पर वह रविवार को 11 बजे सुबह पटना साहिब आया था. पूरे दिन प्रेमिका से मिलने का प्रयास करता रहा.

प्रेमिका ने एक व्यक्ति से मैसेज भेजवा दी कि वह उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है, जिसके बाद परमजीत का दिल टूट गया और उसने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया, लेकिन परमजीत ने मौत से पहले छह मिनट का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया. लाइव में परमजीत ने कहा कि आजकल उसकी प्रेमिका सिमरन फोन कॉल भी रिसीव नहीं करती है, जिसके कारण मैं काफी परेशान हो गया हूं, इसी बीच उसे किसी ने बताया कि उसकी प्रेमिका पटना सिटी के गुरुद्वारा पहुंची है, बहुत आशा लेकर अपनी प्रेमिका की एक झलक पाने के लिए पटना साहिब आया, लेकिन यहां भी निराशा मिली. आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button