*✍️एयरपोर्ट पर ब्लास्ट में अब तक 40 लोगों की मौत...* – RGH NEWS
देश

*✍️एयरपोर्ट पर ब्लास्ट में अब तक 40 लोगों की मौत…*

इंटरनेशनल डेस्क: अफगानिस्तान के काबुल एयरपोर्ट पर ब्लास्ट में अब तक 40 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 120 से ज्यादा लोग घायल बता जा रहे हैं। अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। धमाके के बाद एयरपोर्ट पर अफरातरफी का माहौल है। कुछ तस्वीरें आई हैं जिनमें लोगों को लहूलुहान देखा जा सकता है।

यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब अफगानिस्तान पर तालिबान के नियंत्रण के बाद से हजारों अफगान देश से निकलने की कोशिश कर रहे हैं और पिछले कई दिनों से हवाई अड्डे पर जमा थे। काबुल हवाई अड्डे से बड़े स्तर पर लोगों की निकासी अभियान के बीच पश्चिमी देशों ने हमले की आशंका जताई थी। इससे पहले दिन में कई देशों ने लोगों से हवाईअड्डे से दूर रहने की अपील की थी क्योंकि वहां आत्मघाती हमले की आशंकर जतायी गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button