BJP महासचिव का अश्लील वीडियो वायरल,वीडियो वायरल होने के बाद,दिया इस्तीफा, कही ये बात…

चेन्नई. एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. लोग इस अश्लील वीडियो को तालिनाडु के बीजेपी महासचिव केटी राघवन का बता रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोर्न वीडियो वायरल होने के बाद राघवन ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है. केटी राघवन का यह इस्तीफा पार्टी के ही एक अन्य नेता के द्वारा यूट्यूब पर एक स्टिंग वीडियो जारी करने के बाद दिया है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि केटी राघवन के जैसा ही आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील वीडियो में लिप्त हैं. इस वीडियो को पार्टी के नेता मदन रविचंद्रन ने यूट्यूब पर जारी किया है. वहीं दूसरी ओर केटी राघवन ने एक ट्वीट करके मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार कर दिया और कहा कि कि वह कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा तमिलनाडू के लोग पार्टी और जो मेरे कार्यकर्ता हैं सब जानते हैं कि मैं कौन हूं. पिछले 30 सालों से मैं बिना किसी लाभ के काम कर रहा हूं.
केटी राघवन ने आगे कहा कि आज की सुबह मुझे सोशल मीडिया पर जारी वीडियों के बारे में जानकारी मिली और ये वीडियो मेरी और मेरी पार्टी की छवि खराब करन के लिए जारी के किया गया है. मैंने राज्य के पार्टी अध्यक्ष अन्नामलाई के साथ मामले पर विचार के किया. जिसके बाद मैं अपने पद से इस्तीफा देता हूं. इसके साथ ही इन आरोपों का खंड़न करता हूं.