*✍️पूर्व मंत्री बने डिलीवरी बॉय….घर-घर जाकर देते है ये समान…जाने इसके पीछे क्या है वजह….*

बर्लिन: अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री इन दिनों जर्मनी (Germany) में पिज्जा डिलीवरी (Pizza Delivery) का काम कर रहे हैं.
अफगान संकट के बीच उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह पिज्जा कंपनी की यूनिफॉर्म पहनकर डिलीवरी के लिए जाते नजर आ रहे हैं. सैयद अहमद शाह सआदत (Sayed Ahmad Shah Saadat) अफगानिस्तान में संचार मंत्री के साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं. ऐसे में उनका यूं पिज्जा डिलीवरी करना सभी के लिए चौंकाने वाला है. हालांकि, सैयद को खुद को डिलीवरी बॉय कहलाने में कोई शर्म नहीं.
इसलिए बने Delivery Boy

एक जर्मन पत्रकार ने अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. पत्रकार ने पूर्व मंत्री से बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के हाल और अपने बारे में बताया. सैयद अहमद शाह सआदत पिछले साल के आखिरी में अपने पद से इस्तीफा देकर जर्मनी चले आए थे. मुल्क छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय अच्छे से बिताया, लेकिन जब पैसा खत्म होने लगा तो उन्हें जीवनयापन के लिए पिज्जा डिलीवरी बॉय का काम करना पड़ा.
Ghani की टीम से नहीं बनी
‘स्काई न्यूज अरबिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मंत्री सैयद जर्मनी के लीपजिंग की एक पिज्जा कंपनी के साथ काम कर रहे हैं. सैयद ने अपने देश छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति अशरफ गनी (Ashraf Ghani) की टीम और उनकी मांगों से सहमत नहीं होने की वजह से उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया और सबकुछ छोड़कर जर्मनी चला आया. पूर्व अफगान मंत्री ने बताया कि उनके पास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से संचार और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में दो मास्टर डिग्री हैं. इसके अलावा उन्होंने 13 देशों की 20 से अधिक कंपनियों के साथ कम्युनिकेशन की फील्ड में काम किया है.
