*✍️एक कलयुगी बेटे ने पैसों के लिए अपनी माँ को सड़कों पर घसीटते रहा…कुत्ते ने मालकिन के लिए दिखायी वफादारी….*

तमिलनाडु. इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो से वायरल (Social Media Viral Video) हो रहा है। एक बेटा अपनी मां को बीच सड़क पर पैसों के लिए मार रहा है, वहीं उसका पालतू कुत्ता उसे बचने की कोशिश कर रहा है।
दरअसल मां नल्लम्मल(Son Beating Mother Viral Video) अपने पति की मौत के बाद से पोन्नेरिपट्टी में अकेले रह रही थीं। उन्होंने पहले ही अपनी सारी जमीन अपने बेटे के नाम कर रखी है। वह जिंदगी जीने के लिए मजदूरी करती हैं। MNREGA स्कीम के तहत काम मिलने पर ही उनका जीवन चलता है। नल्लम्मल का बेटा शनमुगम अब मां से, उनका घर और उनकी कमाई भी हड़पना चाहता है।
रिपोर्ट के अनुसार मां नल्लम्मल ने तीन लाख रुपये घर में ही जमा कर के रखे हुए किए थे। शनमुगम अपनी मां को सड़क पर घसीट कर चाबी छीनने की कोशिश कर रहा था। नल्लम्मल का पालतू कुत्ता (Dog Loyalty Viral Video) अपनी मालकिन को बचाने के लिए हर कोशिश कर रहा था। उसने शनमुगम पर कई बार हमले भी किए लेकिन शनमुगम की पत्नी और उसके रिश्तेदार ने कुत्ते को वहां से भगा दिया। जिसके बाद मां नल्लम्मल सड़क पर अकेली बेबस और जख्मी दिखाई दी।
बाद में नलम्मल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि मारपीट वाला यह वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने शनमुगम को अपनी मां के साथ मारपीट करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी फरार पत्नी की तलाश की जा रही है।
इस पूरी घटना को जानकर ऐसा प्रतीत होता है कि, पैसे की कीमत इंसान से ज्यादा हो चुकी है। भावनाओं से ज्यादा चंद रुपयों को अहमियत ज्यादा दी जा रही है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि, बेटे से तो पालतू कुत्ता ही अच्छा है जो कम से कम अपनी मालकिन के लिए वफादार तो है।