Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी – RGH NEWS
देश

Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 8 की मौत, कई घायल, राहत-बचाव जारी

Factory Blast Accident :केरल के त्रिशूर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब त्रिशूर पूरम के लिए तिरुवंबाडी ग्रुप की ओर से पटाखा बनाने की सामग्री तैयार की जा रही थी। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों ने पहले इसे भूकंप समझ लिया। इसके बाद इलाके में आग लग गई और घना धुआं फैल गया, जिससे राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और आसपास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के अनुसार, शुरुआती जानकारी में 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

Factory Blast Accident :इस बीच, देश के अन्य हिस्सों में भी पटाखा हादसे सामने आए हैं। महाराष्ट्र के पालघर में हुए एक विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए बड़े धमाके में 25 लोगों की जान चली गई थी। यह घटना हाल के वर्षों की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button