छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

2 ट्रेनें कैंसिल, कुछ गाड़ियां देर से चलेंगी; रेलवे में काम के चलते 17 से 29 जून तक रहेगा असर

cg news छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली 6 ट्रेनों पर असर पड़ने वाला है। इनमें से 2 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। वहीं 4 ट्रेनें देरी से चलेंगी। 17 जून से 29 जून तक इन ट्रेनों में सफर करने की योजना बना रहे लोगों अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने टिटलागढ़-थेरूबाली सेक्शन मे ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक के काम के चलते ये फैसला लिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 17, 22, 27 और 29 जून को रायपुर एवं विशाखापटट्‌नम से चलने वाली 08527/08528 रायपुर- विशाखापटट्‌नम-रायपुर स्पेशल एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
  • 26 जून को त्रिरुपति से चलने वाली 17482 त्रिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

  • 16 जून, को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटट्‌नम सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 21 जून, को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12808 निज़ामुद्दीन-विशाखापटट्‌नम सुपर फास्ट एक्सप्रेस 06 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 22 और 29 जून, 2022 को विशाखापटट्‌नम से चलने वाली 12807 विशाखापटट्‌नम- निज़ामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
  • 16 जून को त्रिरुपति से चलने वाली 17482 त्रिरुपति-बिलासपुर एक्सप्रेस 05 घंटे देरी से रवाना होगी।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button