*✍️12 साल की उम्र मे हुआ था रेप 26 साल बाद बेटे ने पूछा बाप का नाम तो…दो लोगो पर FIR दर्ज,DNA से होगा जांच…*

RGHNEWS यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला ने 26 साल बाद दो सगे भाइयों पर यौन शोषण और रेप का मामला दर्ज कराया है। इस महिला के मुताबिक जब वो 12 साल की थी तो उसके साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया, इसके बाद उसने एक बेटे को जन्म भी दिया। उस समय बदनामी के डर से इस बच्चे को पालने के लिए किसी दंपति को दे दिया गया, किसी तरह ये राज खुल गया। बेटा बड़ा होने के बाद मां से सवाल पूछने लगा तो उसने इंसाफ पाने के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया।महिला ने बताया कि जब वो 12 साल की थी और अपने बहन-बहनोई के घर रह रही थी तब पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों ने एक दिन घर में अकेले देख कर उसके साथ बलात्कार किया, इसके बाद भी वो उसे धमका कर उसका यौन शोषण करते रहे, जब वो गर्भवती हो गई तो उम्र बहुत छोटी होने की वजह से डॉक्टर ने एबॉर्शन करने से इनकार कर दिया, तब उसने एक बेटे को जन्म दिया, इसके बाद उसके घरवालों ने बच्चे को किसी दंपति को पालन पोषण करने को दे दिया।
चार-पांच साल बाद इसकी शादी कर दी गई, इस महिला का एक और बेटा हुआ, लेकिन शादी के कुछ साल बीतने के बाद ही महिला का एक और बेटा होने का राज उसके पति के सामने खुल गया जिससे नाराज पति ने भी उसे छोड़ दिया, जिस दंपति ने महिला के बेटे को गोद लिया था, उन्होंने भी बेटे को इस महिला को लौटा दिया, बड़ा बेटा अब करीब 24 साल का और छोटा बेटा 19 साल का है। अब ये महिला लखनऊ में रहती है
जवान होने के बाद बड़े बेटे को यह पता चलने के बाद कि वो बिन ब्याही मां का बेटा है और उसकी मां के साथ बचपन में गलत हुआ, उसने बागी तेवर अपना लिए, वो बार बार मां से उसके साथ गलत करने वालों के नाम पूछता रहा, बेटे के सवालों से थक कर आखिरकार महिला ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया, लेकिन घटना को 26 साल बीत चुके थे इसलिए वहां उसे निराशा हाथ लगी, लेकिन बेटे की ज़िद जारी रही और वो खुदकुशी की धमकी भी देने लगा, इस पर महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, अब अदालत के आदेश के बाद 26 साल बाद पुलिस ने रेप का यह मामला दर्ज किया है।