खेल

16 करोड़ में रिटेन होने के बाद भी खुश नहीं हैं रोहित शर्मा

आईपीएल 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के लिए अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है। लेकिन स्टार खिलाड़ियों से सजी धजी मुंबई में कई ऐसे खिलाड़ी पीछे रह गए है। जोकि काफी लंबे समय से टीम का हिस्सा था। मुंबई को सफल बनाने के पीछे रिटेन का किए गए खिलाड़ियों का बराबर का योगदान रहा है। उनमें पांड्या ब्रदर्स और युवा खिलाड़ी ईशान किशन का नाम सबसे ऊपर है। हाल ही में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने इस विषय में क्या कहा…

खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा : रोहित शर्मा

आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने का श्रेय कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों और कप्तान रोहित को जाता है। आईपीएल 2022 में खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाने को लेकर रोहित शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि,

“आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करना बहुत मुश्किल रहा है। हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद थे, उन्हें रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा है। बाकी के खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के साथ कई यादें बनाई है और टीम को शिखर तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना, उन्हे आईपीएल के लिए छोड़ देने का फैसला बहुत मुश्किल था।”

एक बार फिर बनाएंगे नई मजबूत टीम

मुंबई की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया हैं। मुंबई हर आईपीएल सीजन में एक मजबूत टीम नजर आती है। इसके पीछे मुंबई के सपोर्ट स्टाफ की मेहनत है। लेकिन मेगा ऑक्शन के चलते मुंबई की टीम को सबने खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना पड़ा है। जिसपर कप्तान रोहित ने कहा है कि,

” वो सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर पाए हैं। जिसमे से एक वो खुद भी है। उम्मीद करते है कि आईपीएल में वो एक बार फिर ऑक्शन में एक अच्छी टीम बनाने में सफल होंगे। एक बार फिर हमारा लक्ष्य मजबूत टीम बनना है। ऑक्शन में सही पोजिशन के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करना होगा। इसके लिए हमारी फ्रेंचाइजी के टैलेंट स्काउट सभी देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे है। मुझे उम्मीद है कि टैलेंट स्काउट अपना काम अच्छी तरह से करेंगे। वो अच्छे खिलाड़ी लाकर देंगे ताकि हम एक बेहतरीन टीम बना सके”।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button