*✍️क्या आप भी देर रात करते हैं डिनर? हो सकती है सेहत से जुड़ी ये 3 गंभीर समस्या

RGHNEWS रात के खाने यानी डिनर के बारे में हमेशा कहा जाता है कि उसे समय पर खा लेना चाहिए, लेकिन बदली लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग देर रात डिनर करते हैं। इससे कई तरह की गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
जानें देर रात खाना खाने से आपको सेहत संबंधी किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
1. वजन बढ़ने का खतरा
अगर आप देर रात खाना खाते हैं तो मुमकिन है कि आपका वजन बढ़ जाए। मालूम हो कि वजन बढ़ाने और घटाने के लिए केवल यह मायने नहीं रखता कि आप कितनी कैलोरी ले रहे हैं बल्कि यह भी मायने रखता है कि आप किस समय यह कैलोरी ले रहे हैं। देर रात को खाना खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है जिसके चलते कैलरी बर्न नहीं हो पातीं और वजन बढ़ने लगता है।
2. खराब पाचन क्षमता
रात को अगर आप देर से खाना खाते हैं तो आपको हार्ट पेन, एसिडिटी और सीने में दर्द जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कहा जाता है कि रात का खाना खाने के बाद कुछ देर वॉक करनी चाहिए ताकि खाना पच जाए। सोने और खाने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का गैप रखना चाहिए।
3. ब्लड प्रेशर बढ़ना
गलत समय पर खाने और सोने से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगता हैं जिससे दिल की बीमारियां होने और डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। एक स्टडी के मुताबिक इससे ब्लड प्रेशर का खतरा भी कई गुना तक बढ़ता है।