*✍️OLX पर बाइक बेचने का झांसा देकर किसान से 21 हजार रुपए हड़पे, नहीं रुक रहे हैं ऑनलाइन ठगी के मामले, हो जाएं सावधान…!!!*

RGHNEWS बिलासपुर में ऑनलाइन साइट OLX पर बाइक बेचने का झांसा देकर शातिर ठगों ने एक किसान से 21 हजार रुपए ठग लिया ग्राम खरकेना निवासी हरीश कुमार साहू खेती करते हैं। उन्होंने एक जनवरी की शाम करीब 6.30 बजे OLX पर बाइक बेचने का विज्ञापन देखा। इस पर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल किया। बातचीत के बाद 21 हजार रुपए में बाइक खरीदने का सौदा तय हो गया। इसके बाद डिलीवरी चार्ज के नाम पर 2100 रुपए अगले दिन गूगल पे से उसके बताए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए।
बाइक के पूरे रुपए लेने के बाद रजिस्ट्रेशन कराकर देने को कहा
साथ ही कहा कि इसके बाद बाइक का रजिस्ट्रेशन कराकर छोड़ देंगे। उनके बताए अनुसार हरीश ने बाकी के 18,900 रुपए भी खाते में ट्रांसफर कर दिए। फिर एक नए नंबर से कॉल आया और खुद को कोरियर वाला बताकर सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर 11,180 रुपए देने के लिए कहा। इस पर हरीश को ठगी का अहसास हुआ। उसने बाइक मालिक से संपर्क किया तो उसका नंबर बंद मिला। इसके बाद FIR दर्ज कराई।