1 साल पहले हुआ प्यार मोहब्बत, फिर बदला शादी मैं और खैरपुर के इस जंगल में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर कोतरा रोड पुलिस ने ऐसा किया पढ़ें पूरी खबर – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

1 साल पहले हुआ प्यार मोहब्बत, फिर बदला शादी मैं और खैरपुर के इस जंगल में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, फिर कोतरा रोड पुलिस ने ऐसा किया पढ़ें पूरी खबर

दिनांक 17.01.2022 को थाना कोतरारोड़ में थानाक्षेत्र अन्तर्गत निवासरत महिला के आवेदन पर से आरोपी दिलीप सिदार निवासी खैरपुर के विरूद्ध दुष्कर्म (धारा 376 IPC) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

पीड़िता के आवेदन अनुसार करीब एक वर्ष पहले जहां वह काम करती थी, वहां दिलीप सिदार ड्रायवरी का कार्य करता था । दोनों एक दूसरे से बीच बातचीत करते थे । एक दिन दिलीप शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा बोला और कहीं घुमने जायेंगे कहकर खैरपुर के जंगल ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके कुछ दिन बाद अपने साथ रायगढ़ में किराये के मकान में पत्नी की तरह रखा था । तब जानकारी हुआ कि दिलीप सिदार शादीशुदा है, तो दिलीप को बोली कि तुम्हारे बीबी-बच्चे हैं तुम शादी नहीं करोगे । इस बात पर दिलीप बोला कि मैं शादी नहीं कर सकता जा तुझे जो करना है कर लेना । दिलीप सिदार शादीशुदा होते हुए शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने संबंध आवेदन पर आरोपी दिलीप सिदार पर अप.क्र. 08/2022 धारा 376 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी गिरफ्तारी के लिये उसके घर पर दबिश दी गई जो फरार है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button