मनोरंजन

*✍️1 फरवरी से होने वाले हैं ये 3 बड़े बदलाव, जाने पूरी जानकारी…!!!*

RGHNEWS नई दिल्ली. एक फरवरी 2021 से कई बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें सबसे महत्वपूर्ण ये कि एक फरवरी को आम बजट पेश होगा. वित्त मंत्री (Finance Minister) निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 का बजट (Budget 2020) पेश करेंगी. बजट में कई बड़ी घोषणाएं होंगी, जिनका सीधा असर हमारी आपकी जेब पर पड़ेगा. इसलिए आपको भी इनके बारे में जानना बेहद जरूरी है. बजट के अलावा भी ऐसे कई बदलाव हैं जो 1 फरवरी से होने जा रहे हैं. आइये जानते हैं उन बदलावों के बारे में…

1. 1 फरवरी को बदलेंगे सिलेंडर के दाम
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर और कामर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं. इस हिसाब से 1 फरवरी को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होगा. हालांकि, जनवरी में कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए थे. बता दें कि बीते साल दिसंबर में 2 बार रसोई गैस की कीमतें बढ़ चुकी हैं.

2. इस ATM से नहीं निकाल पाएंगे कैशपंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं तो जान लीजिए कि एक फरवरी से PNB एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. पीएनबी ने देशभर में बढ़ते एटीएम ( ATM) फ्रॉड को रोकने के लिए बड़ा सराहनीय कदम उठाया है. अगर आपका भी पीएनबी में बैंक खाता है तो ये आपके लिए काम की खबर है. 1 फरवरी से पीएनबी ग्राहक गैर ईएमवी (EMV) एटीएम मशीनों से पैसे नहीं निकाल पाएंगे.

3. शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
Air India Express ने नई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का ऐलान किया है. Air India Express फरवरी से 27 मार्च 2021 के दौरान त्रिची और सिंगापुर के बीच रोजाना फ्लाइट शुरू करेगी. रूट में और भी कनेक्शन होंगे जैसे कुवैत से विजयवाड़ा, हैदराबाद, मैंगलोर, त्रिची, कोझिकोड, कुन्नूर और कोच्चि. इससे पहले भी एअर इंडिया एक्सप्रेस कई फ्लाइट्स का ऐलान कर चुकी है, जो कि जनवरी में शुरू हो चुकी हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button