मनोरंजन
*✍️WhatsApp पर चैटिंग करना होगा अब और भी मजेदार…WhatsApp ला रहा है ये शानदार फीचर्स…*

RGHNEWS वॉट्सऐप जल्द ही नया अपडेट लॉन्च करने जा रहा है, जिससे चैटिंग करना अब और भी ज्यादा मजेदार हो जाएगा. इस अपडेट के रोल आउट होते ही यूजर्स बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के एनिमेटेड स्टिकर का लुत्फ उठा सकेंगे, और पसंदीदा स्टीकर बनाकर दोस्तों को शेयर कर सकेंगे.
वॉट्सऐप के हर अपडेट्स पर स्टडी करने वाली साइट WaBetaInfo के मुताबिक, वॉट्सऐप को थर्ड पार्टी एनिमेटेड स्टिकर पैक्स की इजाजत मिल गई है. जिसके चलते स्टिकर पैक्स को रियल टाइम वॉट्सऐप में यूज किया जा सकता है.
फिलहाल ये अपेडट ब्राजील, ईरान और इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया गया है. लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ समय में ये फीचर भारतीय यूजर्स के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा.
Follow Us