मनोरंजन

*✍️Whatsapp चलाने वाले हो जाएं सावधान नहीं तो अगर जल्द नहीं किया ये काम तो कंपनी हमेशा के लिए कर देगी आपका अकाउंट डिलीट…!!!*

RGHNEWS वॉट्सऐप ने मंगलवार की देर रात सभी यूजर्स के लिए इन ऐप नोटिफिकेशन भेजा जहां सभी को ऐप की टर्म्स ऑफ सर्विस और प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में जानकारी दी गई. कंपनी ने अपने नोटिफिकेशन में कहा कि वो अपने टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है. कंपनी ने इस नोटिफिकेशन को दोनों एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए रोलआउट किया. नोटिफिकेशन में कई अहम अपडेट्स दिए गए हैं जिसमें कंपनी ने ये बताया है कि वो यूजर्स का कौन सा डेटा अपने पास रखती है और कैसे बिजनेस फेसबुक होस्टेड सर्विस का इस्तेमाल और वॉट्सऐप चैट को स्टोर करती हैं. वहीं इसमें यूजर्स को फेसबुक के साथ कंपनी की साझेदारी की भी जानकारी मिल जाएगी.

साझेदारी को लेकर कहा गया है कि ये एक पेरेंट कंपनी है जो आपको फेसबुक कंपनी प्रोडक्ट पर इंटीग्रेशन ऑफर करती है. वॉट्सऐप की नई टर्म्स और प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी 2021 से लागू होगी. यूजर्स को यहां इस पॉलिसी को किसी हाल में भी मानना होगा नहीं तो अंत में उन्हें इस प्लेटफॉर्म को अलविदा कहना होगा. वॉट्सऐप ने साफ किया है कि या तो आप इसपर भरोसा करें या हमेशा के लिए अपना अकाउंट डिलीट कर दें.

फोन की हर जानकारी होगी वॉट्सऐप के पास

इसके अलावा वॉट्सऐप ने कहा कि, हम आपकी डिवाइस और कनेक्शन की भी जानकारी लेंगे. कोई भी यूजर जब वॉट्सऐप इंस्टाल करेगा तो उसे हमारी सर्विस का इस्तेमाल और उसे एक्सेस देना होगा. इसमें हार्डवेयर मॉडल, ऑपरेटिंग सिस्टम, बैटरी लेवल, ऐप वर्जन, ब्राउजर वर्जन, मोबाइल नेटवर्क, कनेक्शन इंफॉर्मेशन, फोन नंबर, मोबाइल ऑपरेटर, आईपी एड्रेस और बाकी जानकारियां शामिल होंगी . वहीं कंपनी आपका लोकेशन भी लेगी चाहे आप किसी और के साथ शेयर कर रहे हों या फिर कोई आपके साथ. इसे आप बंद भी कर सकते हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button