अन्य खबरमनोरंजन

*✍️’Valentine’s Day’ तक बनाना होगा कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड, बिना ब्वॉयफ्रेंड के कॉलेज में प्रवेश नहीं,जानिए वायरल लेटर की सच्चाई…*

RGHNEWS ताजनगरी आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के लेटरहैड पर लिखा हुआ एक मैसेज काफी वायरलहो रहा है. लेटरहैड पर लिखा है कि वेलेंटाइन डे तक कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड बना लो. इस वायरल लेटर में सेंट जोंस कालेज के एसोसिएट डीन (एकेडमिक अफेयर्स) प्रो. आशीष शर्मा के निर्देश थे कि कॉलेज की द्वितीय और अंतिम वर्ष की छात्राओं को 14 फरवरी तक ब्वॉयफ्रेंड बनाना है.इस वायरल लेटर से स्कूल प्रशासन भी सकते में है.

बिना ब्वॉयफ्रेंड के कॉलेज में प्रवेश नहीं
इस वायरल मैसेज में लिखा है कि वेलेंटाइन डे तक कम से कम एक ब्वॉयफ्रेंड बना लो. सुरक्षा कारणों के लिए यह करना होगा. कॉलेज परिसर में किसी भी अकेली लड़की को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ खिंचाई ताजा फोटो कॉलेज में प्रवेश करते समय दिखानी होगी. सिर्फ प्यार बांटिए. सेट जोंस कालेज के लेटरहैड पर लिखा यह पत्र कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कॉलेज प्रशासन ने इस पत्र को लेकर स्पष्टीकरण भी जारी किया.
वायरल लेटर की सच्चाई, कॉलेज प्रशासन ने इस पर सफाई दी है.
वायरल लेटर पर अब कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एसपी सिंह का कहना है कि प्रो. आशीष शर्मा नाम का कोई भी शिक्षक नहीं है. उनका कहना है कि जो पत्र वायरल हो रहा है, वह पत्र पूरी तरह फर्जी है. प्रिंसिपल का कहना है कि इस तरह का जिसने भी काम किया है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button