मनोरंजन

*✍️SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दी खुशखबरी…*

RGHNEWS नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने करोड़ों ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है. SBI ने चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. बैंक ने एक से लेकर दो साल से कम तक की एफडी पर ब्याज में 10 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है. नई दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हो चुकी हैं.

आइए चेक करें लेटेस्ट रेट्स-

SBI ने बताया है कि 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर ये दरें 8 जनवरी से लागू हो गई हैं. बता दें इससे पहले ब्याज दरों में 10 सितंबर को संशोधन किया था.> 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

>> 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
>> 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
>> 2 से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.>> 3 से 5 साल तक की एफडी पर 5.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.
>> 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

सीनियर सिटीजन्स को कितना मिलेगा ब्याज
सीनियर सिटीजन्स की बात की जाए तो इन्हें आम ग्राहकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलता है. बैंक की ओर से किए गए संशोधन के मुताबिक, सीनियर सिटीजन्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर करीब 3.4 फीसदी से लेकर 6.2 फीसदी तक ब्याज मिलेगा.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button