*✍️Samsung ला रहा है 7 हजार रुपये से भी कम कीमत में सबसे सस्ता फोन, जानिए पूरी जानकारी…*

RGHNEWS नई दिल्ली: सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन को लेकर चर्चा थी कि ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज को ही विस्तार देते हुए कंपनी Samsung Galaxy M02 स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है. ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस मोबाइल फोन को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी. हालांकि कंपनी ने इसके लॉन्च को लेकर तो कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन की कीमत क्या होगी और इस डिस्प्ले कैसा होगा, इसे लेकर खबर सामने आई है.
7 हजार रुपये के अंदर होगी कीमत
एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy M02 मोबाइल फोन की कीमत 7 हजार रुपये के अंदर होगी. कंपनी ने इससे पहले भी लो बजट फोन लॉन्च किया था. हाल में लॉन्च किया गया ये कंपनी का दूसरा लो बजट फोन होगा. इससे पहले सैमसंग ने Galaxy M02s फोन लॉन्च किया था जिसकी कीमत 8,999 रुपये है. Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Galaxy M02 एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें 3GB रैम दी जाएगी. स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर हो सकता है. सैमसंग गैलेक्सी M02 में स्नैपड्रैगन 450 चिप सेट हो सकता है. इस फोन में 6.5” इनफिनिटी-वी डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा सेटर होगा.