*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CM भूपेश बघेल बैठे धरने पर, भारी पुलिस बल तैनात ,जाने क्या है वजह,जाने पूरी जानकारी RGHNEWS पर…!!!* – RGH NEWS
राजनीतिक

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CM भूपेश बघेल बैठे धरने पर, भारी पुलिस बल तैनात ,जाने क्या है वजह,जाने पूरी जानकारी RGHNEWS पर…!!!*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI लखनऊ. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखीमपुर खीरी के मृतक किसानों के परिवारों से मिलने जा रहे थे. इस बीच उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट में रोक लिया गया है. इसके विरोध में सीएम बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘बिना किसी आदेश के मुझे लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर जाने से रोका जा रहा है.’

इससे पहले भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था कि ‘मैं लखनऊ के लिए निकल चुका हूं. किसानों के साथ न्याय होकर रहेगा.’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब लखनऊ एयरपोर्ट के अंदर जमीन पर धरने पर बैठ गए हैं. बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से बाहर आने पर सीएम को रोके गए हैं. इस बात के विरोध में सीएम बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पर बैठे हुए हैं.

पुलिस ने प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया को भी रोक लिया है. दोनों को एयरपोर्ट परिसर से बाहर किया गया. दोनों नेताओं को प्रवेश की इजाजत नहीं मिली. वे भूपेश बघेल के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे.

बघेल ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर कही ये बातें

बता दें कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर की घटना पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया. भूपेश बघेल ने कहा कि यह आंदोलन तीनों कृषि कानूनों के विरोध में हैं. कई राज्यों में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित किए गए. लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता है. केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा किसानों को कहते हैं कि सुधर जाओ वरना सुधार देंगे. उन्होंने कहा कि बीजेपी अंग्रेजों से प्रेरित होकर राजनीति कर रही है. बीजेपी लाशों पर सत्ता के लिए राजनीति करती है. अभी तक पीएम मोदी से लेकर बीजेपी के किसी भी नेता ने अभी तक मामले में दुख नहीं जताया है.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को दिया लखीमपुर चलने का न्यौता
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लखीमपुर चलने का निमंत्रण दिया। उन्होंने लिखा, “आदरणीय मोदी जी, आजादी का अमृत महोत्सव मनाने से पहले आइए एक बार लखीमपुर चलते हैं।’ बाद में उन्होंने कहा, अभी तक घटना के आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि नेता उसी प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, जहां अन्याय हुआ है।

सरकार ने नहीं रोका तो लखीमपुर भी जाएंगे
उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया, मुख्यमंत्री की योजना लखीमपुर खीरी और सीतापुर जाने की है। सीतापुर पुलिस लाइन के एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया गया है। पुलिस लाइन के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देकर बैठे हैं। अगर लखनऊ में कोई रोक-टोक नहीं हुई तो स्थानीय नेताओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश उस ओर बढ़ेंगे। आशंका भी जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें लखनऊ से आगे नहीं बढ़ने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button